फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में पीटकर युवक को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। थाना क्षेत्र के कछौरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने एक युवक को घर के बाहर पिस्टल की बट और डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी पंडित अश्वनी पाठक का कहना है कि गांव के ही प्रह्लाद पाठक, राहुल गिरी, अंकित तिवारी किसी पुरानी रंजिश को लेकर बुरी तरह सिर में पिस्टल की बट से प्रहार कर घायल कर दिए। शुक्रवार की सुबह वह अपने घर से बाइक से कहीं जा रहे थे, जैसे ही बाइक पर पहुंचे पहले से ही घात लगाकर पहुंचे लोगों ने पिटाई कर दी। इससे अश्वनी लहूलुहान हो गए। लोगों ने बीच-बचाव किया। शिकायत पर पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा। नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें