फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असहायों के मसीहा थे डा. लोहिया

Tue, 13 Oct 2015 01:01 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सदर चुंगी स्थित सपा कार्यालय पर समाजवादी चिंतक डा. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन


उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर समाज व देश के निर्माण में सहोयग करने का संकल्प लिया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष हनुमान सिंह ने कहा कि लोहिया दलित और गरीबों के मसीहा थे।

 वह आजीवन और देश की तरक्की के लिए काम करते रहे। उनका जीवन दूसरों के लिए समर्पित था। उनके  विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक है। उनका मानना था कि व्यक्ति का विकास होगा तो समाज और देश खुद आगे बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


उनकी लड़ाई कभी सत्ता के लिए नहीं हुई वह तो व्यवस्था परिवर्तन करना चाहते थे। विश्व नागरिकता अभियान चलाया था। जब बीमार हुए उन्हें किसी बड़े अस्पताल में लोग भर्ती कराना चाहते थे लेकिन उन्होंने मना कर दिया। कहा कि जहां

आम आदमी का इलाज होता है वहीं उन्हें भी भर्ती कराया जाए। 1967 में उन्होंने अंतिम सांस ली। आज भी हर कोई बड़े ही सम्मान के  साथ उनका नाम लेता है। इस मौके  पर राजदेव यादव, यशवंता यादव, गजराज यादव, डा. हसीन, मजहर
विज्ञापन


आसिफ, अजय मौर्य, डा. रेयाज, फिरोज अहमद आदि मौजूद थे। अध्यक्षता श्याम बहादुर पाल ने की। संचालन जिला प्रवक्ता सुशील चंद्र दुबे ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें