फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पति सहित चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दो लाख व कूलर फ्रिज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने व पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने पर पति सहित चार के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने दहेज उत्पीड़न सहित मारपीट का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

सुजानगंज थाना क्षेत्र के मुंहकुचा निवासी राजेंद्र प्रसाद सरोज की पुत्री सुषमा सरोज का विवाह महराजगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर नेवादा निवासी राम गरीब के पुत्र हरेंद्र सरोज के साथ 2016 में हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। सुषमा सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी के बाद दो अप्रैल 2017 को अपने बड़े पुत्र को जन्म दिया तो जेठ जेठानी फ्रिज, कूलर की मांग करने लगे, पति इसके लिए मारपीट करने लगे।
2020 में पति किसी लड़की से फोन पर वीडियो कॉल कर रहे थे। विरोध करने पर मारा पीटा और उसी लड़की से शादी करने की धमकी दी। इसके बाद बेटे के साथ घर से भगा दिया। माता-पिता ने कई बार ससुराल वालों से विदाई के लिए कहा। जिस पर पति ने कहा उसने दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर पर आरोपी पति, ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें