उधर, वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से बदमाश भाग निकले। चर्चा है कि बदमाशों ने 8 से 10 राउंड गोलियां चलाईं। घटना की जानकारी होने पर एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार, सीओ मछली शहर प्रतिमा वर्मा, थानाध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर केके सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को गोली मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।