फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी: भूमि विवाद में पिता-पुत्री को मारी गोली, रिश्तेदार ने ही वारदात को दिया अंजाम

Mon, 21 Feb 2022 05:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले के मल्लूपुर गांव में सोमवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर एक युवक ने विधवा चाची और उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गांव में सोमवार की दोपहर ढाई बजे जमीन के विवाद में भतीजे ने चाची और उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद कर लिया। 

विज्ञापन


धनियामऊ पुलिस चौकी क्षेत्र के सरौली निवासी कृपा शंकर यादव (50) ने अपनी बेटी प्रतिभा (32) की शादी सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लूपुर निवासी श्याम बहादुर यादव के साथ वर्ष 2006 में की थी।  2011 में श्याम बहादुर की मौत हो गई।

प्रतिभा को दो बेटे अरमान (13) सार्थक (11) हैं। प्रतिभा का परिवार के लोगों से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर प्रतिभा अपने पति की मौत के बाद मायके रहने लगी थी, जबकि उसके दोनों बेटे मल्लूपुर में ही रहते हैं।

सोमवार को प्रतिभा अपने पिता कृपाशंकर के साथ मल्लूपुर आई थी। वहां भूमि विवाद को लेकर प्रतिभा की भतीजे नीतीश (28) के साथ बहस हो गई। आरोप है कि इसी दौरान नीतीश ने पिस्टल से प्रतिभा और कृपा शंकर को गोली मार दी। आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

वहां प्रतिभा और उसके पिता तड़प रहे थे। आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह भी पहुंचे। प्रतिभा के मायके के लोग भी थाने पहुंच गए।

वहां उनकी एएसपी ग्रामीण से बहस हुई। उनका कहना था कि शव थाने पर क्यों नहीं लाए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी नीतीश यादव को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें