क्षेत्र स्थित नवनिर्मित हाईवे पर शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे रजनीपुर ओवर ब्रिज के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार सब्जी व्यवसायी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
क्षेत्र के बहरीपुर गांव निवासी 58 वर्षीय शोभनाथ मौर्य बदलापुर सब्जी मंडी से सब्जी लेकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह रजनीपुर ओवर ब्रिज के पास सड़क पार कर रहे थे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार की चपेट में आ गए और घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिए। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को थाने ले आई और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। जितेंद्र