फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर बताईं उपलब्धियां

Fri, 07 Aug 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 समाजवादी पार्टी की ओर से चलाए जा रहे साइकल यात्रा अभियान के तहत गुरुवार को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में साइकल यात्रा निकाली गई। मल्हनी विधानसभा में कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के नेतृत्व में सिकरारा बाजार से
विज्ञापन


यात्रा की शुरूआत हुई और बरईपार चौराहे पर सम्पन्न हुई। इससे पहले शिवगुलामगंज बाजार में  कैबिनेट मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर साइकल यात्रा रवाना किया।

इस मौके पर रामधारी पाल, राजबहादुर यादव, लकी यादव, राजनाथ यादव, राजन यादव, मनीलाल यादव, गुड्डू यादव अच्छेलाल, राजबहादुर, दिनेश कुमार, डा. रामयश यादव, शिवशंकर पाल मौजूद थे।

केराकत विधानसभा के मुफ्तीगंज में विधायक गुलाब चंद्र सरोज के नेतृत्व में आजादनगर बाजार से साइकल यात्रा निकाली गई। संजय सरोज, पूर्व प्रमुख महेंद्र राम, उमाशंकर यादव, सत्यानंद चौबे, रामजी यादव मौजूद थे। जफराबाद
विज्ञापन


विधानसभा से दुधौरा गांव से विधायक शचींद्रनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में सपाइयों ने रैली निकाला। इस मौके पर विनोद यादव, अखिलेश यादव, इकबाल अंसारी, रितेश यादव, प्रमोद. पंपम सिंह, घनश्याम, बच्चूलाल यादव मौजूद थे।

खेतासराय प्रतिनिधि के मुताबिक सदर विधानसभा में गोरारी गांव से साइकल यात्रा निकाली गई। जिसमें  शेख अबू तालिब, गजराज यादव, रमेश बिंद, भरत बिंद, परवेज अहमद मौजूद थे। मुंगराबादशाहपुर में जिलाध्यक्ष राजनारायण

बिंद ने आखेपुर से मडिय़ाहूं में विधायक श्रद्धा यादव ने विवेकानंद इंटर कालेज से,  शाहगंज विधानसभा में सुरिश से विधायक ललई यादव के भाई संजय यादव एड्वोकेट के नेतृत्व में रैली निकाली गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें