मछलीशहर बस स्टैंड में जमा कुत्तों का झुंड। संवाद
मछलीशहर। क्षेत्र में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। वे अब हिंसक हो गए हैं। स्थिति यह है कि जगह-जगह कुत्ते झुंड में नजर आते हैं। कुत्तों के काटने के बाद एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए रोजाना सीएचसी में 50-60 लोग पहुंच रहे हैं। नगर में रोडवेज बस स्टैंड पर 10-15 कुत्तों का झुंड हमेशा एकत्र रहता है। आते जाते यात्री और नगर के आम लोगों में उन्हें देखकर दहशत हो जाती है। लोग कुत्तों को देखकर रास्ता बदल देते हैं। पूरे कस्बे में लगभग 500 कुत्ते होंगे, जो सड़कों पर विचरण करते रहते हैं। अस्पताल, चौराहों, बस स्टैंड और जलपान की दुकानों के आसपास कुत्तों की उपस्थिति रहती है। कुत्तों के काटने से सुई लगवाने से रोज क्षेत्रभर से 50 से 60 लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुत्ता काटने के बद सुई लगवाने पहुंचते हैं।