फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिला अस्पताल में दशहरे के दिन इमरजेंसी के अलावा ऑनकाल उपलब्ध रहेंगे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दशहरा के दिन अवकाश होने के बावजूद जिला अस्पताल में दोपहर 12 तक ओपीडी में मरीज को उपचार किया जाएगा। इमरजेंसी के अलावा ऑनकाल डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। सीएमओ ने डॉक्टरों को निर्देश दिया है कि वह अस्पताल परिसर नहीं छोड़ेंगे। सीएमएस डॉ. संजय कन्नौजिया ने बताया कि दशहरा के दिन जिला अस्पताल में मरीजों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। फिजिशियन, सर्जन के अलावा बाल रोग विशेषज्ञ अस्पताल में मौजूद रहेंगे। त्योहार को देखते हुए अस्पताल में सभी सुविधाएं पहले से तैयार की गई है। कुछ डॉक्टर अवकाश पर रहेंगे। शेष डॉक्टरों की ड्यूटी लगाकर उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी गई है। ओपीडी में भर्ती मरीजों की निगरानी के लिए भी स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। पर्याप्त मात्रा में दवाओं के साथी अन्य आवश्यक चीजें पहले से उपलब्ध करा दी गई है। अवकाश के दिन मरीजों को तरह की परेशानी न हो इसे देखते हुए भर्ती मरीजों पर खास नजर रखने को कहा गया है। अस्पताल की इमरजेंसी सेवा पहले की तरह संचालित रहेगी। डॉक्टर के साथ फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी पहले की तरह रहेगी। सीएमएस डॉक्टर संजय कन्नौजिया ने बताया कि डॉक्टर के साथ ही स्टाफ की ड्यूटी तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें