फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: परिषद की वेबसाइट पर होगा कक्षा 9 से 12 तक छात्रों का अग्रिम पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राओं का अग्रिम पंजीकरण परीक्षा आवेदन के बाद नामावली जनरेट की जाएगी। इस कार्य में आ रही समस्याओं के निराकरण किया जाएगा। अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी भाष्कर मिश्रा की ओर से पत्र जारी किया गया है। उन्होंने बताया है कि कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राओं का परिषद की वेबसाइट पर अग्रिम पंजीकरण, परीक्षा आवेदन ऑनलाइन भरे जाने के बाद संस्था के प्रधान द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली डाउनलोड कर, कोषपत्र की एक प्रति के साथ क्षेत्रीय कार्यालय को भेजे जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराया जाना है। कुछ प्रधानाचार्यों ने बताया कि विसंगतियों के कारण संबंधित विद्यालयों की नामावली जनरेट व डाउनलोड नहीं हो पा रही है। निर्धारित शुल्क की कम धनराशि जमा किया जाना अथवा शुल्क चालान अपलोड न किया जाना। यदि विद्यालय से निर्धारित समय से शुल्क की संपूर्ण धनराशि जमा कर दी गई है, किंतु पोर्टल पर शुल्क विवरण त्रुटिपूर्ण अंकित होने के कारण त्रुटि प्रदर्शित हो रहा है, तो शुल्क का शुद्ध विवरण चालान की प्रति सहित पोर्टल पर अपलोड व अपडेट कराया जा सकता है। डुप्लीकेट पंजीकरण के प्रकरण में जिस विद्यालय में परीक्षार्थी अध्ययनरत नहीं है, उस विद्यालय द्वारा संबंधित परीक्षार्थी का विवरण पोर्टल से डिलीट करा दिया जाए। इन प्रकरणों में परीक्षार्थी के टीसी (स्थानांतरण प्रमाण-पत्र) संबंधी अभिलेखों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विद्यालय द्वारा संबंधित परीक्षार्थियों के आवश्यक विवरण एवं अभिलेख पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित किया जाए। छात्रों की फोटो अपलोड नहीं होने की दशा में फोटो अपलोड का विकल्प उपलब्ध है। राजा श्रीकृदत्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संजय चौबे और नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश सिंह ने बताया कि नामावली जनरेट करने की प्रक्रिया चल रही है। दशहरा के बाद पूरा कर जमा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें