फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डाक्टरों ने मरीजों के साथ अस्पताल में मनाई दीपावली

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दीपावली पर सोमवार को जिला अस्पताल में दोपहर 12 बजे तक ओपीडी हुई। हालांकि ओपीड़ी में मरीजों की संख्या बहुत कम रही। त्योहार को देखते हुए डाॅक्टरों की ऑन काल ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

सीएमएस डाॅ. केके राय ने बताया कि इमरजेंसी के साथ ही त्वचा और नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅक्टरों को ऑन काल ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। कई डाक्टरों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। कुछ डॉक्टर तो परिसर में ही मरीजों की निगरानी के लिए तैनात रहे। डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिठाई देकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। बीमारी के कारण कुछ मरीजों को अस्पताल में रुकना पड़ा है। डाॅक्टरों की टीम उनकी देखभाल में जुटी रही। मरीजों को त्योहार के दौरान किसी कमी का एहसास न हो, इसके लिए डॉक्टरों ने उनसे मिलकर दीपावली की बधाई दी और मिठाई बांटी। त्वचा रोग विभाग के डॉ. अमरदीप के साथ अन्य डाॅक्टरों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। अस्पताल में दोपहर तक ओपीडी चली। हालांकि बहुत कम मरीज इलाज के लिए आए। पर्ची काउंटर और वेटिंग हाल समेत सभी विभागों में सन्नाटा रहा।

उधर, दीपावली पर्व के चलते सोमवार को जिला अस्पताल में दोपहर 12 बजे तक इमरजेंसी में पांच मरीज इलाज के लिए पहुंचे। त्योहार के चलते सुबह से अस्पताल परिसर में सन्नाटा रहा। बहुत जरूरी होने पर ही इलाज के लिए मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात डाॅ. सलमान अंसारी ने बताया कि दोपहर एक बजे तक पांच मरीज आए थे। दवा देकर अस्पताल में दो घंटे रोकने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें