फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत के बाद चिकित्सक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कदहरा में शनिवार को निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल संचालक फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम बेलांव निवासी बीडीसी सदस्य मनोज यादव की पुत्री रोली यादव की शादी जफराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम समोपुर कला में सतीश कुमार यादव के साथ हुई थी। रोली यादव गर्भवती थी। वह कुछ दिनों पूर्व अपने मायके बेलांव में आ गई थी। शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन कदहरा स्थित एक नर्सिंग होम में ले गए। वहां ऑपरेशन से उसने एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के कुछ देर बाद ही रोली की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे देर रात वाराणसी ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर शनिवार को घर आए। महिला के मौत की जानकारी होते ही चिकित्सक नर्सिंग होम बंद कर फरार हो गया। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने जा रहा थे। इस बीच मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी कमलेश कन्नौजिया मौके पर पहुंच गए। बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार पर नाराजगी जताते हुए सूचना कोतवाली प्रभारी और जफराबाद थाने में दी। मौके पर पहुंचे जफराबाद एसओ धर्मबीर सिंह ने मृतका के ज्येष्ठ सुनील कुमार यादव से तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महिला की नहीं हुई शनाख्त, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के दीपापुर गांव स्थित नहर के पास बुधवार की सुबह बोरे में मिली महिला (28) की लाश की चार दिनों बाद भी शिनाख्त नहीं हो गई। तीन दिनों तक शव मोर्चरी में रखने के बाद पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। देेेर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों की गुत्थी सुलझेगी। महिला के गले पर रस्सी के निशान मिले थे और चेहरे को चाकूओं से गोद कर क्षत-विक्षत कर दिया गया था, जिससे पहचान न हो सके। पुलिस ने आसपास के कई गांवों में महिला के शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि महिला के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया। अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें