फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मुलाकात पर बंदियों से नहीं मिला सकेंगे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना से बचाव के लिए जिला कारागार के बंदियों से मुलाकात पर कोई रोक तो नहीं लगाई गई अलबत्ता कई एहतियात बरते जा रहे हैं। बंदियों से मिलने वाले उनके परिजन जेल में अपनों से न तो हाथ मिला सकेंगे और न ही उनसे गले मिल सकेेंगे। इसके लिए जेल में मुलाकात वाले स्थान पर बाकायदा एक रस्सी से घेरकर एक बंदी और मुलाकातियों के बीच एक मीटर का फासला बना दिया गया है।
विज्ञापन

जेलर राज कुमार वर्मा ने बताया कि मुलाकात के लिए आने वाले बंदियों के परिजनों को जेल में प्रवेश कराने से पहले गेट के बाहर ही बाकायदा साबुन से हाथ धुलवाया जाता है। अंदर जाने पर उन्हें बंदियों से एक मीटर की दूरी पर रहने की व्यवस्था बनाई गई है। मुलाकात का सयम बीतते ही बैरक में जाने से पहले बंदियों का हाथ धुलवाया जाता है। इसके अलावा नए बंदी जब जेल में आते हैं तो एक तो उनका मेडिकल चेकप के बाद ही जेल में दाखिल किया जाता है। दूसरे जेल में हाथ धुलवाने के बाद ही प्रवेश कराया जाता है। दस दिनों तक नए बंदी को अलग बैरक में रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें