फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न हों हताश, लेकर रहेंगे हक

Sun, 05 Apr 2015 12:39 AM IST
सतहरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मूल्यांकन केंद्रों पर चल रहा माध्यमिक शिक्षकों का धरना छठवें दिन शनिवार को भी जारी रहा। उन्होंने मांगे पूरी हुए बिना परीक्षा मूल्यांकन कार्य न किए जाने की बात कही। धरने के दौरान शिक्षक नेताओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि शिक्षक हताश न हों। वह लोग अपना हक लेकर ही रहेंगे। वहीं, धरनारत शिक्षकों में जालौन की घटना को लेकर भाी नारजगी रही।  शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार शिक्षको की मांग पूरी करने के बजाय आंदोलन को कुचलना चाहती है।
विज्ञापन


संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह टीडी कालेज मूल्यांकन केंद्र पर चल रहे शिक्षकों के के धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों के आंदोलन को कुचलने के लिए सरकार की ओर से शुरू की गई दमनात्मक कार्यवाही की निंदा की। कहा कि शिक्षक छात्र एवं समाज हित के लिए कटिबद्ध हैं लेकिन सरकार को भी शिक्षकों के हित को देखना चाहिए। यहां डा. राकेश सिंह, डा. प्रमोद श्रीवास्तव,  आजम खां ,  प्रेमबहादुर, राजकुमार, अतुल सिंह, सुधाकर, नरसिंह बहादुर सिंह आदि मौजूद थे।

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने जिले के सातों मूल्यांकन केंद्रों का दौरा किया और मूल्यांकन केंद्रों पर धरने पर बैठे शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि मिर्जापुर और झांसी में लाठीचार्ज एवं  जालौन में शिक्षकों की गिरफ्तारी से भी हताश होने की जरूरत नहीं है। शिक्षक अपने हक की मांग पर अडिग है और रहेगा। उनके साथ अनिल कुमार उपाध्याय, समरजीत सिंह, रमाशंकर पाठक, डा. ईश्वरलाल यादव, जंगबहादुर यादव, डा. रामदेव मिश्र, सोम वर्मा, राजेश सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन गुट के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने भी मूल्यांकन केंद्रों का भ्रमण किया। बीआरपी इंटर कालेज में शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जितना भी जोर लगा ले पर शिक्षकों का आंदोलन निर्णायक मोड़ पर ही खत्म होगा। उनके साथ बाकेलाल प्रजापति, शैलेंद्र सरोज, राजकेशर यादव, जयप्रकाश, नागेंद्र यादव, शिव प्रकाश सरोज, संतोष उपाध्यय के साथ ही काफी संख्या में शिक्षक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें