फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसर में गंदगी पर सीएमओ नाराज

Sat, 04 Apr 2015 01:13 AM IST
केराकत।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड और दवा वितरण कक्ष में जाकर वहां का जायजा लिया। साथ ही मरीजों से भी अस्पताल प्रशासन के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने कई चिकित्सकों को रोज नहीं आने की शिकायत की। जिस पर सीएमओ ने सभी डाक्टरों को समय से उपस्थित रहने का निर्देश दिया।  
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. दिनेश कुमार यादव अस्पताल परिसर में गंदगी देख भड़क गए । साथ ही गंदगी को शीघ्र्र दूर करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने पुरुष व महिला वार्ड का निरीक्षण किया। सब कुछ ठीक पाया गया। इस दौरान मरीजों से भी पूछताछ की। मरीजों ने उन्हें सही ढ़ंग से उपचार के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सीएमओ दवा वितरण कक्ष पहुंचे। जहां दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। इस दौरान मरीजों ने कई डाक्टराें को गैर हाजिर होने की जानकारी दी। जिस पर सीएमओ ने सभी चिकित्सकों को रोज उपस्थित होने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डा. सुभाष सिंह यादव, डा. आरके पासवान, डा.एपी सिंह  आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें