फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने ट्रामा सेंटर और गांव का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सिरकोनी के हौज स्थित ट्रामा सेंटर में बने कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मरीजों के अटेंडेंट से उनका हालचाल पूछा। बताया गया कि चिकित्सक समय से दवाई, खाना-पानी दे रहे है।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ डॉ. राकेश कुमार को निर्देशित किया कि अस्पताल की नियमित रूप से साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाए। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश सिंह को निर्देश दिया कि मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए, अन्यथा जिम्मेदारी तय की जाएगी। निरीक्षण में अस्पताल में लगाया गया सीसीटीवी कैमरा चालू हालत में मिला। इस अवसर पर सीडीओ अनुपम शुक्ला, डॉ. आरके सिंह उपस्थित रहे। डीएम ने सिरकोनी के ग्राम पंचायत इजरी का निरीक्षण किया। लक्षणयुक्त मरीजों की जांच की गई है, दवा उपलब्ध कराई गई हैं। कुल 23 प्रवासी आए थे। निगरानी समिति को निर्देशित किया कि घर-घर जाकर कोरोना के लक्षण वालो की जांच की जाए और उन्हें कोरोना किट का वितरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें