फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बाहर की दवा लिखने पर भड़के डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को बाहर की दवा लिखे जाने पर नाराजगी जताई। सीएमएस को जरुरी दवाएं अस्पताल में रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बाल रोग विशेषज्ञ ने बताया कि अस्पताल में मेट्रोजिल दवा तीन दिन से खत्म है। इस वजह से थोड़ी परेशानी हो रही है। डीएम ने सीएमएस को निर्देश दिया कि जरूरी दवाएं अस्पताल में अवश्य रखें, बाहर की दवा किसी को न लिखी जाए। उन्होंने कोरोना टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के समय तक 66 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था। टीकाकरण की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिया। टीबी जांच केंद्र पर दो मरीजों के सैंपल लिए गए थे। पैथोलॉजी का भी निरीक्षण किया। डॉक्टर सैफ खान ने मशीनों व जांच के बारे में जानकारी दी। लैब में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। अस्पताल में बने डायलिसिस यूनिट का भी निरीक्षण किया। अयोध्या से आए मरीज अब्दुल कयूम ने बताया कि इसके पहले मेरा इलाज लखनऊ में चल रहा था। यहां इलाज करा रहे हैं, तब से पैसा भी नहीं लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें