फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी और एसपी की मौजूदगी में हुआ भरत मिलाप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप शनिवार की रात में जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी और एसपी राजूबाबू सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। रविवार की भोर में चारो भाइयों का मिलन देख लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन


नगर के गोलाबाजार से शनिवार रात 12:30 बजे शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के आगे दुर्गेश्वरी अखाड़ा के कलाकार करतब दिखाते चल रहे थे। भव्य रथ पर सवार श्रीराम, सीता और लक्ष्मण का लोग जयकारा लगा रहे थे।

 मुख्यमार्ग, चौराहा, खुटहनमार्ग, पुरानीबाजार होते हुए शोभायात्रा गोलाबाजार पहुंची। जहां भरत और शत्रुघ्न भगवान श्री राम की पलकें बिछाए प्रतीक्षा कर रहे थे। भगवान श्री राम का रथ पहुंचते ही भरत और शत्रुघ्न दौड़ पड़े।
विज्ञापन


चारों भाईयों का मिलन देख बरबस ही ही लोगों के नयन छलक पड़े। भरतमिलाप समिति के अध्यक्ष जंगबहादुर गुप्त ने सभी के प्रति आभार जताया।

 सहयोग में विनोद गुप्त, मनोज गुप्त, दिलीप सोनी, विवेक मोदनवाल, गोरख प्रजापति, आदि रहे। सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें