फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने 66 छात्रों को किया सम्मानित

Mon, 02 Mar 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने मोहम्मद हसन पीजी कालेज के मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कालेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ईमानदारी से सही दिशा में परिश्रम करने पर व्यक्ति को सफलता जरूर मिलती है। वह सोमवार को सुक्खीपुर स्थित मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि समय का सदुपयोग करने वाला जीवन में कभी असफल नहीं होता। छात्र ईमानदारी से अपना लक्ष्य निर्धारित करके काम करेंगे तो इसका लाभ उन्हें मिलेगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर समाज के  निर्माण में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य आईएएस बनने का था। एक प्रयास में सफलता नहीं मिली। दूसरे प्रयास में सफलता मिल गई।

डा. लाल साहब सिंह ने कहा कि मनुष्य अपने भाग्य का विधाता होता है। वह अपने जीवन को संवारने के लिए खुद जिम्मेदार होता है। डीएम ने यूजी और पीजी के 66 छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने सरस्वी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर डा. शहनवाज, डा. कमरूद्दीन, डा. केके सिंह, डा. जीवन यादव, डा. ममता सिंह,. डा. ज्योत्सना, डा. निलेश सिंह, डा. शाहिद आदि मौजूद थे। संचालन डा. अजय विक्रम सिंह ने किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें