फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक बाल-बाल बचे चालक और खलासी

विज्ञापन
रामपुर क्षेत्र के जमालापुर बाजार में अनियंत्रित होक डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
आलमगंज। सोनभद्र से बालू लेकर गोरखपुर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर जमालापुर बाजार स्थित बाबतपुर तिराहे पर बने डिवाइडर पर चढ़ गया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। संयोग अच्छा था की चालक और खलासी दोनों बाल-बाल बच गए। ट्रक सोमवार की भोर में करीब चार बजे सोनभद्र से गोरखपुर जा रहा था। ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में चालक और खलासी को हल्की चोटें आईं। ट्रक ड्राइवर जवाहर यादव ने बताया डिवाइडर के ठीक पहले सड़क पर एक नीम का पेड़ काफी झुका हुआ है। जिस कारण गाड़ी को दाहिनी तरफ घुमाकर लाना पड़ा और ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। जमालापुर बाजार वासियों ने बताया की आए दिन सड़क पर झुके हुए पेड़ के कारण गाड़िया डिवाइडर से टकरा जाती हैं। लेकिन सूचना के बाद भी इस पेड़ को अभी तक प्रशासन ने नहीं कटवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें