जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के बाराकला निवासी महिला को उसके शौहर ने फोन पर तलाक दे दिया। एसपी के निर्देश पर खेतासराय पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
खेतासराय के बाराकला निवासी फरीदा बानो ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 13 नवंबर 2018 को बेटी नाहिदा बानो का निकाह आजमगढ़ निवासी गुफरान के साथ हुआ था। शादी में काफी उपहार दिए गए। विदाई के बाद ससुराल में पति, सास, ससुर, ननद आदि ने दो लाख रुपये व चार चक्का गाड़ी की मांग को लेकर नाहिदा को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले गुफरान की दूसरी शादी की बात करने लगे। नाहिदा को प्रताड़ित करते रहे। वह मायके आई थी। गत 27 दिसंबर की रात गुफरान ने नाहिदा को मोबाइल से फोन कर तीन तलाक दे दिया। खेतासराय एसओ राजेश यादव ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मामले में पति, सास, ससुर, ननद समेत नौ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।