फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबे बालक को बचाने पहुंचे गोताखोर की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। परिवार में किसी की मौत पर घाट नहाने आये बालक के डूबने पर बचाने पहुंचे गोताखोर की डूबने से मौत हो गई। किसी तरह गोताखोर के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं डूबे बालक का अभी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के तारापुर कालोनी निवासी चंदन शर्मा के परिवार में किसी की मौत पर सभी लोग बुधवार को घाट नहाने गोमती नदी के तट पर स्थित गूलर घाट गए। परिवार के साथ चन्दन का लगभग 12 वर्षीय पुत्र कृष्णा शर्मा भी गया। जहां नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। परिजन के शोर पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे जिन्होंने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस गोताखोरों के साथ गूलर घाट पहुंची। जिसमें नखास निवासी लालचन्द्र निषाद 52 वर्ष भी शामिल रहे। गूलर घाट से लेकर शाही पुल होते हुये गोपी घाट तक गोताखोरों द्वारा बालक की खोजबीन शुरू हुई। इसी बीच गूलर घाट पर गोताखोर लालचन्द्र निषाद निवासी नखास नदी के अंदर कहीं फंस गए। जिसके चलते वह डूब गये। अन्य गोताखोरों ने उनके शव को बाहर निकाला जिसके बाद पुलिस ने कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। देर शाम को शव परिजन को मिला जिसके बाद नगर के कटघरा मोहल्ले में स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। जहां मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र विकास निषाद ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें