फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी बंद रहेगा दिवानी न्यायालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद न्यायाधीश मदन पाल सिंह ने कहा कि चार अधिवक्ता तथा दो न्यायालय कर्मचारियों की एंटीजन टेस्ट में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण 28 को न्यायालय बंद रहा, 29 जुलाई को भी न्यायालय बंद रहेगा। इस अवधि में न्यायालय परिसर को सैनिटाइज कराया जाएगा। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील किया कि जिन अधिवक्ताओं को खांसी, जुकाम, बुखार तथा सांस लेने में समस्या हो रही है तो वह अपना कोरोना टेस्ट अवश्य कराएं। सभी सत्र एवं विशेष सत्र न्यायालयों के धारा-167 तथा अन्य के अन्तर्गत आने वाले रिमार्ड कार्य की कार्यवाही वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से 29 जुलाई को अवकाश के दिनों की तरह सायं 4 बजे से किए जाने के लिए अशोक कुमार यादव अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर जौनपुर को अधिकृत एवं निर्देशित किया जाता है। इस कार्य का संपादन अग्रिम आदेश तक किया जाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें