फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख से अधिक नामांकन कर प्रदेश में दूसरे स्थान पर जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी विद्यालयों में बढ़ रहीं सुविधाएं और कायाकल्प से लोगों को आकर्षित कर रहा है। इसका नतीजा रहा है कि नए सत्र में स्कूल चलो अभियान के तहत जिले के प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। शिक्षा विभाग की ओर से चलाए गए अभियान में विद्यालयों का न केवल कायाकल्प हुआ है बल्कि छात्रों को पढ़ने के लिए संसाधन भी बढ़े हैं। शैक्षिक सत्र 2022-23 में नवीन नामांकन के लिए 94813 का लक्ष्य मिला था। जिसके सापेक्ष 30 अप्रैल तक जिले में कुल 107871 नामांकन किया। जिसके चलते जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार वर्मा और सीडीओ अनुपम शुक्ला के निर्देशन में एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में अभियान चलाकर नामांकन बढ़ाने का कार्य किया गया। बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2022-23 में नवीन नामांकन के लिए 94813 निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष 30 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान के तहत कुल 107871 नामांकन कराया गया। जो प्रदेश में वाराणसी जनपद के बाद दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर भदोही, चौथे स्थान पर झांसी और पांचवें स्थान पर हमीरपुर जनपद है। स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन लक्ष्य के सापेक्ष अधिक नामांकन होने पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने खुशी जाहिर की और बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल और शिक्षा विभाग की टीम को बधाई दी। बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि जिले में छात्रों की संख्या 5 लाख लाख तक पहुंचाने के लिए नामांकन का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा यदि 20 हजार नामांकन और कर लिया जाए तो छात्रों की संख्या पांच लाख पहुंच जाएगी। इस अभियान में लगे शिक्षक और पूरी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें