फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिलाधिकारी ने किया रैन बसेरे का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने सोमवार की देर शाम जिला अस्पताल एवं जौनपुर जंक्शन पर बने रैन बसेरों का निरीक्षण किया। साथ ही यहां दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे में प्रवास कर रहे खेतासराय निवासी राजकरण ने बताया कि यहां पर खाना एवं रजाई समय से मिल रहा है। किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। डीएम ने अन्य आश्रितों से भी रैन बसेरे में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बात की। अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया किरैन बसेरों में सभी सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट जल राजन चौधरी, एसडीएम सदर ऋषभ पुंडीर, नगर पालिका परिषद जौनपुर के ईओ पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें