फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिलास्तरीय खेलकूद अगले महीने से, आठ टीमें लेंगी हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। खिलाड़ियों के लिए अगले माह से बड़ी खेल सौगात मिलने जा रही है। राज्य सरकार एवं खेल विभाग के तत्वावधान में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय वॉलीबॉल, कुश्ती और एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें आठ टीमें भाग लेंगी। लाड़ियों को निर्धारित पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। आयोजन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। जिला खेल अधिकारी चंदन सिंह यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन मार्च माह से प्रस्तावित है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 4 मार्च से शुरू होगा। खिलाड़ी प्रतियोगिता में जूनियर, सब जूनियर और सीनियर वर्ग भाग ले सकते हैं। विभाग द्वारा अलग-अलग आयु वर्ग की पात्रता तय की गई है, ताकि प्रतिभाओं को निष्पक्ष अवसर मिल सके। यह आयोजन राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के निर्देशन में कराया जा रहा है। ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यहां से चयनित प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इससे जिले की खेल प्रतिभाओं को मंच मिलेगा और वे अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकेंगे।खेल विभाग के अनुसार स्टेडियम परिसर में व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। खिलाड़ियों के लिए मैदान की तैयारी, कुश्ती अखाड़े की साज-सज्जा और एथलेटिक्स ट्रैक को दुरुस्त किया जा रहा है। सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि प्रतियोगिता सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें