खेतासराय शाहापुर गांव में पलटी अनियंत्रित कार । संवाद
खेतासराय। क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास शुक्रवार की भोर में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। कार में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। जौनपुर निवासी चार लोग अब्बोपुर गांव में जयहिंद बिंद के यहां आई बरात में शामिल होने गए थे। समारोह संपन्न कराने के बाद भोर में पंडित अपने तीन अन्य साथियों के साथ कार से घर लौट रहे थे। शाहपुर गांव के समीप सड़क पर तीव्र मोड़ होने के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के बाद कार सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद सभी बराती सुरक्षित अपने घर चले गए।