खुटहन। सतीश जयकृष्ण तिवारी की ओर से शनिवार सुबह 10 बजे से कंपोजिट विद्यालय शाहपुरशानी के प्रांगण में पहली से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले दर्जनों विद्यालयों के 5000 बच्चों को निशुल्क शिक्षण व खेलकूद सामग्री का वितरण किया जाएगा। मुख्य अतिथि सांसद अभिनेता मनोज तिवारी उपस्थित रहेंगे।
अध्यक्षता पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह करेंगे। अतिथि के रूप में बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र और डीएम डॉ. दिनेश चंद्र कार्यक्रम में शामिल होंगे। 3 वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल भी मौजूद रहेंगे। संवाद