फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: होली मिलन समारोह से बढ़ता है प्रेम, भाईचारे और सौहार्द

विज्ञापन
होली मिलन समारोह पर डांस करते लायंस क्लब के सदस्य।। आयोजक
विज्ञापन
जौनपुर। लायंस क्लब मेन की ओर से केशवपुर स्थित होटल में होली मिलन समारोह हुआ। इसमें सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सदभाव और भाईचारा बनाएं रखने का संदेश देता है।
विज्ञापन

संगीत संध्या, गीत संगीत कार्यक्रम के साथ गजल, भजन और कविता के साथ लोकगीत का सामंजस्य मनभावन रहा। कार्यक्रम में कलाकारों ने बेहतरीन गीतों की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।
मंच से उतरकर दर्शक दीर्घा में लोगों के बीच होली गीत गाते हुए अन्य लोगों को भी थिरकने को मजबूर कर दिया। संस्था के पूर्व अध्यक्ष राजेश राज गुप्ता ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है, जो समाज को एकजुट करता है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को मजबूती मिलती है। कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह, संयोजक माया टंडन, डॉ. मदन मोहन वर्मा, शर्मिला सिन्हा, सोमेश्वर केसरवानी, मदन गोपाल गुप्ता, राजीव श्रीवास्तव, नरेश सेठ ने अतिथियों को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस दौरान फूलों की होली खेली गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दिनेश टंडन ने कहा कि होली का त्योहार एकता अखंडता भाईचारा प्रेम सौहार्द का पर्व है। इस तरह के होली मिलन समारोह से आपसी स्नेह भाईचारा एवं सदभावना को बढ़ावा मिलता है। डॉ. क्षितिज शर्मा ने कहा कि भारत में त्योहार सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का परिचय देते हैं।
होली मिलन समारोह भाईचारे और एकता का संदेश देता है। डॉ. एनके सिन्हा ने कहा कि रंगों का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत और वसंत ऋतु के शुभारंभ का प्रतीक है। इस अवसर पर जूली गुप्ता, अरुण त्रिपाठी, सुरेश चंद्र गुप्ता, डॉ. अजीत कपूर, गोपीचंद साहू, मनोज चतुर्वेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें