फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कुलसचिव के आवास का ताला टूटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह के शासकीय आवास का ताला टूटने और अंदर सामान बिखरा पाए जाने के मामले में सरायख्वाजा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि कुलसचिव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे वे किसी काम से आवास से बाहर गए थे। आठ अगस्त की सुबह लगभग आठ बजे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेश और स्टेनो जितेंद्र पांडेय ने फोन करके आवास का ताला टूटे होने और अंदर सामान बिखरा होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर कुलसचिव ने कर्मचारियों को मौके की वीडियो रिकॉर्डिंग करने के निर्देश दिए। कर्मचारियों ने टूटे ताले और बेडरूम में बिखरे सामान की वीडियो बनाई। कुलसचिव ने पुलिस से मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने वीडियो को साक्ष्य के तौर पर पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है। मामले की जांच पूर्वांचल विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें