फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दुकान खाली कराने के लिए विवाद, आठ लाख रुपये मांगने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज।
विज्ञापन

कलेक्टरगंज वार्ड में नगर पालिका की किराए की दुकान खाली कराने के लिए विवाद हो गया। दुकानदार ने एक शराब कारोबारी पर जबरन दुकान खाली कराने का दबाव बनाने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। चुड़ी मोहल्ला निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि कलेक्टरगंज वार्ड में नगर पालिका की दुकान संख्या 08 और 27 में वह दुकान चलाते हैं। दुकान उनके दादा स्व. हीरालाल के नाम किराए पर थी। दादा ने दुकान उनकी मां सुदामा देवी को सौंप दी थी। पीड़ित के अनुसार नगर पालिका के अभिलेखों में भी उनकी मां का नाम दर्ज है। आरोप है कि अलीगंज निवासी शराब कारोबारी विवेक सिंह उर्फ बच्चा सिंह दुकान पर कब्जा करने के लिए परिवार पर दबाव बना रहा है। एक अगस्त की रात करीब आठ बजे आरोपी उसकी मां से दुकान की चाबी और कब्जा मांगने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए दुकान खाली करने के बदले आठ लाख रुपये की मांग की। राजेश का आरोप है कि रुपये नहीं देने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें