फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: क्रिकेट को लेकर विवाद, दो वर्गों में मारपीट में 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा क्षेत्र के सुभाषनगर में क्रिकेट खेल रहे बच्चों के विवाद ने दो वर्गों में मारपीट का बड़ा रूप ले लिया। घटना सोमवार देर शाम की है। इसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस की सक्रियता से स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन

क्रिकेट खेल में दो संप्रदाय के बच्चों में मारपीट हो गई थी। आरोप है कि घटना को बड़ा रूप देने के लिए एक वर्ग के पांच से सात की संख्या में आए लोग राहुल सोनी की दुकान पर चढ़कर उसके साथ बदसलूकी करने लगे।

इसी दौरान बाजार में हो हल्ला होने के कारण दूसरे वर्ग के लोग भी अपने बचाव में लामबंद हो गए। इस दौरान कृष्णा पर दूसरे पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से वार किया किंतु वार खाली चला गया। एक वर्ग से सुनील गुप्ता व दूसरे वर्ग से नसीम, इस्लाम, अयान, मुस्लिम, रमजान घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर शांति व्यवस्था कायम करने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक रोहित मिश्र ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। शांति भंग करने के आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें