फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: धान की रोपाई के लिए परिवार में कलह, दंपती ने खाया जहर, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। थाना क्षेत्र के पहसना गांव में बुधवार को पारिवारिक कलह से परेशान दंपती आदित्य कुमार(28) व उसकी पत्नी रेखा देवी (24) ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर पहुंचाया। वहां गंभीर हालत देखकर डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि गांव निवासी राजाराम व उनके पुत्र आदित्य कुमार(28) के बीच धान की रोपाई करने को लेकर सुबह विवाद हुआ। राजाराम ने आदित्य की पत्नी रेखा देवी (24) को धान की रोपाई में सहयोग कराने की बात कही। इस पर दोनों ने काम करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दिनभर तू-तू मैं-मैं होती रही। दोपहर बाद करीब तीन बजे आदित्य ने रेखा के साथ खुद को एक कमरे में अंदर से बंद कर लिया। परिवार के लोगों ने देखा कि दरवाजे के बाहर विषाक्त पदार्थ का पैकेट फेंका है। अनहोनी की आशंका से दरवाजा पीटने लगे पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उन्होंने फोन से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सहयोगियों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा दोनों बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। थानाध्यक्ष ने दोनों को पुलिस वाहन से मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होते देख दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें