फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूविवि में होगा डिस्पैच और रवानगी स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। बुधवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान पूविवि में डिस्पैच और रवानगी स्थल बनाने पर चर्चा की। हीट स्पीच पर निगाह रखने की बात भी कही गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने आदर्श आचार संहिता लगने के बाद फौरन होर्डिगं, पोस्टर उतरवाने के निर्देश दिए। सभी बीडीओ एवं ईओ को निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों पर पानी, शौचालय, दिव्यांगजनों के लिए रैम्प आदि की व्यवस्था कराएं। बताया कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में डिस्पैच व रवानगी स्थल बनाया जाएगा। सीडीओ साईं तेजा सीलम को इसकी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बसों का रूट चार्ट बनाए तथा पिंक बूथ व माडल बूथ आदि बनाने की कार्रवाई जल्द परी करें। चेतावनी दी कि गंभीर दशा में ही कार्मिकों की ड्यूटी निरस्त की जाएगी। उन्होंने सीएमओ को मेडिकल टीम बनाने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक डाॅ. अजयपाल शर्मा ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि कोई भी असामाजिक तत्व निर्वाचन प्रभावित न करने पाए। समय से असलहों को जमा करायएं और अपने क्षेत्र में लगातार फ्लैग मार्च करते रहें। जिलाबदर की कार्रवाई भी समय रहते कर ली जाए। सभी एसएचओ और सीओ पोलिंग स्टेशन का निरीक्षण कर लें। हेट स्पीच पर विशेष सतर्कता बरती जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व गणेश प्रसाद सिंह, जिला विकास अधिकारी वीके यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च



डोभी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए क्षेत्र के चंदवक बजरंग नगर, खुज्झी, पतरही बाजारों में बुधवार को पैरामिलिट्री फोर्स व चंदवक पुलिस की टीम ने फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया है कि चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मौके पर बजरंग नगर चौकी इंचार्ज,सुनील राय, ब्रह्मानपुर चौकी इंचार्ज मधुसूदन पांडेय,पतरहि चौकी इंचार्ज राम नारायण गिरी, हेडकांस्टेबल रामचंद्र सिंह सहित पुलिस टीम तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें