फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चौकीदारों की बर्खास्तगी की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जफराबाद, खुटहन और लाइनबाजार थाना क्षेत्र में तैनात तीन चौकीदारों को बर्खास्त करने की संस्तुति के साथ एसपी अशोक कुमार ने डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। इन चौकीदारों पर निष्क्रिय रहने का आरोप है। डीएम की स्वीकृ ति मिलते ही उन्हें बर्खास्त क दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार ने बताया कि जफराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर के चौकीदार नरसिंह, खुटहन थाना क्षेत्र के सैद पनौली गांव के चौकीदार विमलेश कुमार यादव 4 मार्च 2017 से लगातार गैरहाजिर चल रहे है। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर के चौकीदार अनिल कभी भी थाने पर नहीं आए हैं । जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए उनमें कोई रुचि नहीं है। इन्होंने लंबे समय से अपने-अपने गांवों की कोई सांप्रदायिक विवाद, जमीनी विवाद, किसी अपराधी के बारे में जानकारी आदि महत्वपूर्ण सूचनाएं थाने को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें