फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भाजपा प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी के लिए पदाधिकारियों के साथ हुई चर्चा

विज्ञापन
भाजपा के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में शामिल पदाधिकारी। भाजपा - फोटो : 1
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग को ऐतिहासिक और व्यवस्थित रूप से सफल बनाने के लिए बुधवार को जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि भाजपा कैडर आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ताओं का वैचारिक और सांगठनिक विकास प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से ही होता है। प्रशिक्षण वर्ग की सफलता पूरी तरह से हमारी पूर्व तैयारियों पर निर्भर करती है। पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। वर्ग संचालन समिति प्रमुख सुशील उपाध्याय ने कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को पार्टी के गौरवशाली इतिहास, हमारी विचारधारा, राष्ट्रवाद और अंत्योदय के सिद्धांतों से अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण में हमारी मूल विचारधारा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद और अंत्योदय से परिचित कराया जाता है। राष्ट्र प्रथम, फिर दल और अंत में स्वयं का सिद्धांत केवल नारा नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है। जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने बताया कि बैठक में तैयारियों को लेकर लिए गए मुख्य निर्णय व समितियां गठित की गई है, प्रशिक्षण वर्ग में आने वाले शिक्षार्थियों और वक्ताओं के ठहरने और भोजन की उत्तम व्यवस्था के लिए विशेष टोली का गठन किया गया है। वक्ताओं के चयन की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम को नियंत्रित करने के लिए एक नियंत्रक टीम गठित की गई है। जिला महामंत्री अजय सिंह ने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में पीयूष गुप्ता, संदीप तिवारी, पंकज मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, विनय सिंह, संतोष मिश्र,डॉ. देवी प्रसाद सिंह, नीरज मौर्या, डॉ. अमरनाथ पांडेय, सिद्वार्थ राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें