फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दू्ल्हा हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन, मंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में धरना देते मृत दूल्हा आजाद बिंद के परिजन। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। दूल्हा आजाद बिंद की एक मई को हुई हत्या के मामले में वांछित एक-एक लाख रुपये के तीन इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों और भगवान निषादराज समाज पार्टी ने मंगलवार को उग्र प्रदर्शन किया। पीड़ित परिवार ने जोगियापुर से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और गलत बयानबाजी का आरोप लगाते हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। परिजनों का आरोप है कि पुलिस और सत्ताधारी लोग आरोपियों (प्रदीप बिंद, रवि यादव और भोले राजभर) को बचा रहे हैं। मृतक की बहन सौम्या ने डीएम सैमुअल पॉल एन और एसपी कुंवर अनुपम सिंह से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र निषाद ने हत्यारोपियों के एनकाउंटर की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे भूख हड़ताल पर बैठेंगे। हत्यारोपियों के आत्मसमर्पण करने की भनक मंगलवार को पुलिस को लगी। इसके बाद पुलिस की टीमें दीवानी कचहरी के आसपास नजर रखे हुए थे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। वहीं, आरोपियों से जुड़े किसी भी जानकारी को पुलिस गंभीरता से लेते हुए पता लगा रही है। लेकिन, अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। हत्यारोपियों की खोजबानी में लगी पुलिस की 10 टीमों ने अब आरोपियों को संरक्षण देने वालों पर भी नजर रखना शुरू कर दिया है। इसके लिए सर्विलांस तक की मदद ली जा रही है। वजह अब तक जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी काफी शातिर हैं। वे किसी तरह का ऐसा क्लू नहीं छोड़ रहे हैं, जिससे पुलिस उनके आसपास भी पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें