फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों के खाते में भेजी गई आपदा राहत राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को आपदा राहत सहायता योजना के तहत एक हजार रुपये की धनराशि का वितरण किया गया। वर्चुअल कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री ने इसकी शुरुआत की। जिले के पांच लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से आपदा राहत सहायता योजना के तहत स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। पंजीकृत श्रमिक को 1000 की सहायता उनके बैंक खाते में भेज दी गई।
विज्ञापन

प्रदेश के 23.05 लाख निर्माण श्रमिकों को 1000 रुपये की राहत सहायता भेजी गई। इसमें जिले के 12,408 निर्माण श्रमिक शामिल रहे। श्रम विभाग ने अन्य 10,000 निर्माण श्रमिकों का आधार व बैंक खाता पोर्टल पर अपडेट करा दिया है। बोर्ड से स्वीकृति प्रदान होते ही उनके बैंक खातों में भी 1000 रुपये भेज दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एनआईसी कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर केराकत विधायक दिनेश चौधरी, जफराबाद डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह, मड़ियाहूं डा. लीना तिवारी के अलावा डीएम मनीष कुमार वर्मा, सहायक श्रम आयुक्त कुलदीप सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें