फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से बढ़ती हैं 44 फीसदी बीमारियां

विज्ञापन
13- धर्मापुर के प्राथमिक विद्यालय में विश्व हाथ धुलाई दिवस पर छात्रों के साथ एबीएसए संजय यादव। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस पर मंगलवार को जिले के तमाम विद्यालयों में बच्चों को सफाई का तरीका सिखाया गया। शिक्षकों ने कहा कि ज्यादातर बीमारियां गंदगी की वजह से होती हैं। स्वच्छ रहकर उससे बचा जा सकता है। बक्शा के विभिन्न प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल में बच्चों को हाथ धुलने का महत्व बताया गया। यूनिसेफ के सतेंद्र सिंह ने कहा कि 44 फीसदी बीमारियां सही ढंग से हाथ नहीं धुलने के कारण होती हैं। लिपिक कामिनी श्रीवास्तव को स्वच्छता का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। डा. राम कृष्ण यादव, कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष केशरी प्रसाद, अंशु सिंह, सुनीता ने हाथ धोना सिखाया। मदरसा हनफिया में भी बच्चों को हाथ धुलने के फायदे के बारे बताया गया। ं मौलाना कयामुद्दीन ने स्वच्छता के बारे में बताया।
विज्ञापन

मुफ्तीगंज के ग्राम पंचायत देवाकलपुर में प्रधान दरसनाथ यादव, सचिव सत्येंद्र कुमार, यूनिसेफ के चंदन विश्वकर्मा व खंड प्रेरक शिव प्रकाश आदि ने हाथ धुलाई की उपयोगिता बताई। महराजगंज क्षेत्र के अभिनव प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर में प्रधानाध्यापक अखिलेश सिंह व अभिनव प्राथमिक विद्यालय डोमपुर के आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह ने हाथ धोने का तरीका सिखाया। प्राथमिक विद्यालय धर्मापुर में खंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव ने बच्चों को स्वच्छता के महत्व को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें