फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभासपा के जिलाध्यक्ष के बेटे बदमाशों ने मांगी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभासपाजिलाध्यक्ष के बेटे से मांगी रंगदारी
विज्ञापन

पुलिस को तहरीर देकर लगाई जानमाल की सुरक्षा की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
जलालपुर। क्षेत्र के कुसिया गांव निवासी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजभान राजभर के बेटे रंजीत राजभर से मंगलवार को सुबह फोन पर बदमाशों ने पांच लाख की रंगदारी मांगी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

तहरीर में रंजीत ने कहा है कि मंगलवार को सुबह एक घंटे के अंतराल में तीन अलग-अलग नंबरों से उनसे रंगदारी मांगी गई। तीनों बार पांच लाख रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। फोन करने वालों ने उनसे गालीगलौज भी की। इस घटना के बाद से परिवार के लोग डरे हुए हैं। पीड़ित ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। रंजीत बेरोजगार हैं। उनके पिता बृजभान राजभर सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं लेकिन बदमाशों ने क्या सोच कर उससे रंगदारी मांगी, यह बात गौर करने वाली है। इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह का कहना है कि ऐसी कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं है और न ही तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें