फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर की भूमि को विभाग के नाम कराने का निर्देश

Thu, 21 Jan 2016 12:51 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने अधिशासी अभियंता सिंचाई एसके सिंह को रजवाहा की सफाई की कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


 कहा कि नहर की भूमि विभाग के नाम कराई जाए तथा जिन की भूमि नहर में चली गई उन्हें मुआवजा दिया जाए। इसके लिए किसानों की सूची तैयार कराई जाए। अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व राम सिंह, अपर जिलाधिकारी राजस्व

 रजनीश चन्द्र को खतौनी में नाम दर्ज कराने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। एक सप्ताह में कार्य पूरा नहीं किया जाता है तो तो अधिशासी अभियंता सिचाई के खिलाफ  शासन को पत्र प्रेषित करने का निर्देश उपनिदेशक कृषि
विज्ञापन


 अशोक उपाध्याय को दिया। एआर कोआपरेटिव बीके सिंह ने बताया कि सभी गोदामों पर यूरिया खाद उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि किसी भी दशा में यूरिया की कमी न होने पाए। जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह

 को लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत गेहूं का बीज वितरण न होने पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने बताया कि खरपतवार नासी कीटनासकों पर 50 प्रतिशत अनुदान तथा जैविक कीटनासक दवाईयों

पर 75 प्रतिशत अनुदान प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि अपना पंजीकरण आनलाइन विभाग में अनिवार्य रूप से करा लें।  जिससे कृषियंत्र, कृषि रसायन, कृषि मशीन, लपेटा पाइप सहित सभी

 प्रकार का लाभ उठा सकते हैं। डीएम ने कहा कि सूखा राहत की धनराशि किसानों को शतप्रतिशत शीघ्र उनके खाते में प्रेषित करे। बिैंक की बैठक में किसानों की सूची के साथ जिला के जिम्मेदार बैंक अधिकारी 22 जनवरी को

उपस्थित रहेंगे। अधिशासी अभियंता नलकूप चन्द्रशेखर सिंह आजाद ने बताया कि 9 नलकूप यंत्रिक, 8 नलकूप विद्युत दोष से खराब चल रहे है जिसे शीघ्र ही ठीक करा लिया जाएगा। लीड बैंक अधिकारी उपनिदेशक कृषि को अभियान

चलकर किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति न करने पर नाराजगी व्यक्त किया। अधीशाषी अभियन्ता, प्रथम, द्वितीय और तृतीय को चेतावनी जारी करने के साथ

 ही एमडी को पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर आर कश्यप, अधिशाषी अभियंता विद्युत एससी सोनोदिया, बीबी सिंह, नार्वाड प्रबंधक आशीष तिवारी और किसान बन्धु भी उपस्थित रहे।                 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें