उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की जिला इकाई का 4800 ग्रेड पे की मांग को लेकर आयोजित दो दिवसीय धरना बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया।
संगठन के घटकों की सिंचाई विभाग नलकूप खंड में स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में मांगों के संबंध में शासन की नीतियों का विरोध किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इं. एलएम सिंह ने की। इस मौके पर इंजीनियर जीएन दुबे, सीवी सिंह, डीके सिंह, एसके यादव, मानबहादुर सिंह, चंद्रमोहन, उमेश चंद्र गुप्ता, देवशरण प्रसाद, बेचन मिश्रा आदि मौजूद रहे।