फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस रोज लेंगे कोटा से आए छात्रों के स्वास्थ्य की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। डीआईओएस रोज कोटा से आए छात्रों के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी लेंगे। इसके लिए डीएम ने सीडीओ को उक्त छात्रों की सूची डीआईओएस को सौपने का निर्देश दिया दिया है। जिससे रोज छात्रों के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कोटा राजस्थान से आए हुए छात्रों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत घर भेज दिया गया हैं। जिसकी सूची सीडीओ के पास है। उनको छात्रों की सूची तत्काल डीआईओएस को उपलब्ध करा कराने का निर्देश दिया है। उन्हाने बताया कि डीआईओएस सूची के अनुसार छात्रों को रोज दूरभाष पर स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे। साथ ही छात्र क्वारंटाइन के नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं। इसकी जानकारी भी देंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों के बारे में जानकारी अलग से दूरभाष पर संबंधित प्रधान से ली जाए कि यह बच्चे क्वारंटाइन में रह रहे हैं या नहीं, उनसे यह भी पूछा जाए कि उन्हें खांसी, जुकाम, बुखार आदि की कोई समस्या तो नहीं है। यदि है तो उसके संबंध में सूची सीडीओ के माध्यम से सीएमओ को उपलब्ध करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें