फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: समय से आख्या न देने पर डीआईओएस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शासनस्तर से मांगी गई आख्या समय से उपलब्ध नहीं करा पाने पर विशेष सचिव ने डीआईओएस सूर्यभान को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि प्रभावी पैरवी करने एवं आख्या उपलब्ध कराने के लिए शासनस्तर से चार बार पत्र जारी किए गए, लेकिन डीआईओएस ने समय से आख्या उपलब्ध नहीं कराई। इसके चलते मामले का निस्तारण समय से नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

मऊ जनपद के नवलपुर (रतोही) पोस्ट कीरत सहाय निवासी राम प्रकाश नगर पालिका इंटर काॅलेज जौनपुर में सहायक प्रवक्ता के पद पर तैनात थे। वे 2016 में सेवानिवृत्त हो गए। बाद में उनका निधन हो गया। स्व. राम प्रकाश की पत्नी आशा देवी ने जीपीएफ सहित अन्य देयों के भुगतान के लिए याचिका दायर की थी। इस मामले में न्यायालय के आदेश का अनुपालन किए जाने का अनुरोध शासन से किया गया। उसके बाद प्रभावी पैरवी करने एवं इसकी आख्या उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर से बीते 28 मार्च, 24 अप्रैल, 26 जून और 18 अगस्त को पत्र जारी किए गए। इसके बावजूद आख्या नहीं भेजी गई। विशेष सचिव आलोक कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि निलंबन की अवधि में डीआईओएस सूर्यभान शिक्षा निदेशालय प्रयागराज से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें