चहारसू चौराहे के पास स्थित कार्यालय पर बैठक करते माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी।
माध्यमिक शिक्षक संघ की चहारसू स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में शिक्षकों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वाराणसी के बाबतपुर के पास हुए हादसे के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
बैठक में तय हुआ कि 31 जनवरी को शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल डीआईजी से मिलकर कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपेगा। बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के प्रांतीय नेता रमेश सिंह ने कहा कि 30 दिसंबर को जिस गाड़ी से तीन शिक्षक घायल हुए, उससे कांग्रेस विधायक नदीम जावेद जा रहे थे।
शिक्षक संघ विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि विधायक के वाहन से बीएनबी इंटर कालेज मड़ियाहूं के शिक्षक प्रवीण राय और राम लखन सिंह इंटर कालेज बैजारामपुर के शिक्षक कमलेश कुमार और धीरेंद्र सिंह घायल हो गए थे।
इस मौके पर नरसिंह बहादुर सिंह, सुधाकर सिंह, गोपाल मिश्र, डा. अनिल सिंह, डा. प्रमोद श्रीवास्तव, डा. राकेश सिंह, शशि प्रकाश मिश्र, राजेश सिंह, अतुल सिंह, दिलीप सिंह, विनय ओझा आदि रहे।