फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर सड़क पर चलना दुश्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
मरम्मत के अभाव में दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है। इस मार्ग पर पैदल चलना दूभर हो गया है। जिनसे कभी भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

शाहगंज जौनपुर मार्ग को देखकर लोगों में आक्रोश है। नगर पालिका और हाईवे की सड़कों को मिलाकर लगभग 200 किलोमीटर लंबी सड़कों का जाल बिछा है। लगभग चार वर्षों में कुछ ही सड़कों का निर्माण कार्य कराया गया। इसके अलावा अधिकतर सड़कें मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ गैस और पानी टंकी के लिए भूमिगत पाइप लाइन बिछाने के लिए जगह-जगह गड्ढे खोद दिए गए हैं। पहले से ही जर्जर मार्गों पर खोदे गए गड्ढे जानलेवा बन गए हैं। सड़कों के निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधि व अधिकारी तक शासन से धन मिलने की बात कह रहे हैं। मजबूरी और अव्यवस्था के बीच आमजन जानलेवा गड्ढे से गुजरने को विवश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें