कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा दिनेश चौधरी की अध्यक्षता में जिला राष्ट्रीय एकीकरण समिति की प्रथम बैठक आयोजित हुई।
बैठक में सचिव जिला राष्ट्रीय एकीकरण समिति सीडीओ ने बताया कि जिले में अन्र्तजातीय-अन्तर्धामिक विवाह एवं गरीब वर्ग के लोगों का बिना दहेज के विवाह कराने वाली संस्थाओं को पुरस्कार देने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किया गया।
लौह पुरूष सरदार बल्लाभ भाई पटेल की जयंती बृहद ढग़ से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि कौमी एकता सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिले स्तर के कवियों का सम्मान भी किया जाएगा।
गुरू गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के बारे में निर्णय लिया गया। इस अवसर पर एमएलसी प्रभावती पाल, विरेन्द्र सिंह चौहान, सासंद प्रतिनिधि मछलीशहर विजय चन्द्र पटेल,
जौनपुर सांसद प्रतिनिधि अनिल सिंह परिवर्तन, जफराबाद विधायक प्रतिनिधि अजय त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष बार यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी, डा. सजल सिंह, डा. पीसी विश्वकर्मा आदि रहे।