दूसरे चरण के छह ब्लाकों मेें मंगलवार को मतदान शुरुआत होने से लेकर समाप्ति तक मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ता रहा। हर दो-दो घंटे के मतदान के आंकड़े पर नजर दौड़ाए तो सुबह सात बजे से लेकर पूर्वाह्न नौ बजे मतदान का प्रतिशत
दहाई का आंकड़ा पार कर लिया था। इस दौरान सबसे अधिक मतदान करने में धर्मापुर ब्लाक के मतदाता अव्वल रहे। जबकि सबसे कम मतदान सिरकोनी ब्लाक के मतदाताओं ने किया। छह ब्लाक केराकत, धर्मापुर, मुफ्तीगंज, डोभी,
जलालपुर व सिरकोनी में मंगलवार को मतदान हुआ। मतदान का कार्य बूथों पर तैनात मतदान कार्मिकों द्वारा सुबह सात बजे से प्रारंभ कर दिया गया। इसके बाद मतदाता लाइन में लगते गए और अपना वोट देते रहे। शाम साढ़े चार बजे तक
वोटर मत देने का कार्य करते रहे। मतदान का हाल यह रहा कि पूर्वाह्न नौ बजे तक मतदान देने का प्रतिशत दहाई का आकड़ा पार कर लिया था। इस दौरान 13.05 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें केराकत ब्लाक में 15.47, धर्मापुर में
11.50, मुफ्तीगंज में 12.63, डोभी में 12.08, जलालपुर में 13.03 और सिरकोनी में 13.61 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके बाद मतदाताओं का हुजुम निकल पड़ा। जिससे मतदान के प्रतिशत में लगातार बढ़ोत्तरी होना शुरु हो गया था। पूर्वाह्न 11
बजे तक प्रतिशत का आकड़ा दोगुने से अधिक पहुंच गया। उक्त समय तक 31.31 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें मतदान हुआ था। केराकत ब्लाक में 34.07, धर्मापुर में 34.33, मुफ्तीगंज में 27.38, डोभी में 31.58, जलालपुर में 31.25 और
सिरकोनी में 29.22 प्रतिशत वोट पड़ गया था। अपराह्न एक बजे यह प्रतिशत बढ़कर 47.80 प्रतिशत तक पहुंच गया था। इस दौरान मतदान के प्रतिशत में काफी बढ़ोत्तरी हो चुकी थी। जिसमें केराकत ब्लाक में 50.36, धर्मापुर में 48.17,
मुफ्तीगंज में 47.63, डोभी में 47.25, जलालपुर में 45.63 और सिरकोनी में 47.78 प्रतिशत मतदान हो गया था।
अपराह्न तीन बजे तक मतदान का प्रतिशत 59.71तक पहुंच गया था। जिसमें केराकत ब्लाक में 59.06, धर्मापुर में 59.33, मुफ्तीगंज में 62.90, डोभी में 59.08, जलालपुर में 59.13 और सिरकोनी में 58.78 प्रतिशत वोट पड़ गया था।
इसके बाद शाम साढ़े चार बजे मतदान समाप्त होने तक प्रतिशत का आकड़ा 67.99 हो गया था। जिसमें केराकत ब्लाक में 67.39, धर्मापुर में 73.18, मुफ्तीगंज में 69.63, डोभी में 65.09, जलालपुर में 66.53 और सिरकोनी में 66.11 प्रतिशत वोट पड़ा।