फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगजनी, फायरिंग के बीच 67.99 फीसदी मतदान

Wed, 02 Dec 2015 12:58 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
पथराव, आगजनी, फायरिंग और मारपीट के बीच मंगलवार को ग्राम पंचायत के दूसरे चरण के चुनाव में 67.99 फीसदी मतदान हुआ। सिरकोनी ब्लाक के महरूपुर बूथ पर धांधली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शंकरगंज के पास हाईवे  जाम
विज्ञापन


 कर दिया। जाम समाप्त करवाने पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुुलिस के हलका बल प्रयोग करने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस की दो और जलनिगम के एक वाहन में आग लगा दिया। ग्रामीणों को काबू में

 करने के लिए पुलिस को रबर बुलेट और हवाई फायरिंग करनी पड़ी। दोनों तरफ से करीब आधे घंटे गुरिल्ला युद्ध जैसी स्थिति बनी रही। किसी तरह पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ा। इस मामले में ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई
विज्ञापन


शुरू हो गई है। सूचना पर डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे। भाजपा सांसद केपी सिंह के पैतृक गांव महरूपुर के बूथ संख्या 6869 से एक प्रधान पद के प्रत्याशी ने दूसरे प्रत्याशी पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए मतदान

कर्मियों से कहासुनी कर ली। इसके बाद अपने समर्थकों के साथ करीब साढ़े तीन बजे वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर शंकरगंज रेलवे क्रासिंग के पास जाम लगा दिया। जाम खोलवाने पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट कृष्ण चंद्र सिंह, एसआई विजय प्रकाश मौर्य

से ग्रामीणों ने धक्का मुक्की की। इस पर पुलिस के हलका बल प्रयोग करने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने रेलवे लाइन से पथराव शुरू कर दिया। पथराव के बाद अफरातफरी मच गई।

दोनों तरफ से वाहनों का रेला लगने से जाम लग गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी भांजकर खदेड़ा तो ग्रामीणों ने एसओ सिकरारा की गाड़ी समेत तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस ने ग्रामीणों को काबू में करने के लिए रबर बुलेट और हवाई फायरिंग भी की। पथराव में सेक्टर मजिस्ट्रेट कृष्ण चंद्र सिंह, एसओ सिकरारा केके चौबे, दरोगा अजीत सिंह, विजय प्रकाश मौर्य, सिपाही भीम राय सहित दर्जन भर राहगीर और

होमगार्डों को चोटें आई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद गांव में पहुंची पुलिस ने घरों में घुस घुस कर लोगों की पिटाई की। पूरा गांव खाली हो गया है। पीएसी गांव में लगा दी गई है। दोनों पक्षों में तनाव जैसी स्थिति बनी हुई है।

डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और एसपी राजू बाबू सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया बुझाया। डीएम एसपी ने कहा है कि अराजक तत्वों ने फर्जी मतदान का आरोप लगाकर पथराव और वाहन फूंके हैं। उनके खिलाफ केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें