उन्होंने जलालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस संरक्षण में व्यापक अवैध गतिविधि के संबंध में कार्यवाही की मांग किया है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर, सिरकोनी, चौरी बाजार, प्राउगंज, परेव, राजेपुर, सितमसराय और त्रिलोचन में रोजाना जुआ, अवैध शराब और अनैतिक गतिविधियों के संबंध में उन्हें कतिपय तथ्य प्राप्त हुए हैं, जिस संबंध में कुछ लोगों ने स्टिंग ऑपरेशन भी किया है।
स्टिंग ऑपरेशन में संबंधित लोगों ने कहा है थाने पर महीना जाता है। उनका मालिक थाना प्रभारी को नोटों के बंडल से तोलता है। 20 हजार थाने पर फेंक देंगे जैसी बातें भी कही गई हैं। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इन तथ्यों का संज्ञान लेकर समुचित कार्रवाई कर दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।